कुरुक्षेत्र पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 20 किलो 800 ग्राम अफीम की खेप बरामद

punjabkesari.in Thursday, Aug 17, 2023 - 07:10 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए नशीला पदार्थ रखने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से 20 किलो 800 ग्राम अफीम भी बरामद की है।

कुरुक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। जिस आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया व कैंटर सवार एक व्यक्ति को रोका। जिसने अपना नाम यशपाल बताया। उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 20 किलो 800 ग्राम अफीम बरामद की गई। अब आरोपी को पुलिस रिमांड पर लेकर उसका सारा नेटवर्क खंगाला जाएगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी मणिपुर से ये नशीला समान लेकर आया था।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static