चौथी मंजिल से गिरने पर मजदूर की संदिग्ध मौत -दंपत्ति पर लगाया धक्का देकर गिराने का आरोप

punjabkesari.in Saturday, Feb 18, 2023 - 10:36 PM (IST)

गुडग़ांव, (ब्यूरो): सेक्टर-9ए थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान की चौथी मंजिल से गिरने पर मजदूर की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने दंपत्ति पर मजदूर को धक्का देकर गिराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दंपत्ति पर केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस को दी शिकायत में शीतला कॉलोनी में रहने वाले जितेंद्र कुमार ने कहा कि उसका बहनोई भूरी सिंह मकान में टाइल लगाने का काम करते थे। वे अंशु गुप्ता के सेक्टर-9 के मकान में पिछले डेढ़ माह से टाइल लगाने का काम कर रहे थे। अंशु गुप्ता के पास उनका करीब डेढ़ लाख रुपये बकाया था। भूरी सिंह ने जब भी अपने रुपये मांगे तो मकान मालिक उसे प्रताडि़त करते। जिसके चलते भूरी सिंह काफी समय से तनाव में चल रहे थे। आरोप है कि मकान मालिक व उसकी पत्नी भूरी सिंह से जबरन काम करवा रहे थे। शुक्रवार को भी मकान मालिक के साथ भूरी सिंह का रुपये को लेकर झगड़ा भी हुआ था। इसी दौरान भूरी सिंह को मकान की चौथी मंजिल से धक्का दे दिया गया। हादसे में भूरी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने दंपत्ति पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Related News

static