निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से मजदूर की मौत, मकान मालिक व ठेकेदार पर केस दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 08:52 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): हीरा नगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान करंट लगने से 29 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं मृतक के भाई की शिकायत पर मकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस को दी शिकायत में बिहार के मधेपुरा निवासी श्रवण कुमार ने बताया कि उसका भाई अजीत कुमार 3 अगस्त 2026 की शाम हीरा नगर स्थित निर्माणाधीन मकान में मजदूरी कर रहा था। आरोप है कि लिंटर डालने के दौरान मशीन में करंट आ गया, जिससे अजीत गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मकान के ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे थे, लेकिन मकान मालिक और ठेकेदार ने उन्हें सुरक्षित ढंग से कवर कराने या आवश्यक सुरक्षा इंतजाम नहीं किए। इसी लापरवाही के कारण हादसा हुआ और उसके भाई की जान चली गई। 

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने पुलिस चौकी पटौदी रोड पहुंचकर लिखित शिकायत दी। प्राथमिक जांच और शिकायत के आधार पर पुलिस ने मकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई अजीत ने कहा कि पुलिस हादसे के कारणों और लापरवाही के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static