माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर Landslide, अब तक 30 लोगों की मौत...घायलों में हरियाणवी भी शामिल

punjabkesari.in Wednesday, Aug 27, 2025 - 01:09 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी धाम के ट्रैक पर लैंडस्लाइड में मृतकों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। अब तक करीब 30 या 31 लोगों के मरने की खबर है। यह हादसा बीते दिन मंगलवार को दोपहर 3 बजे पुराने ट्रैक पर अर्धकुवारी मंदिर से कुछ दूर इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ। कल देर रात तक कम लोगों के मरने की खबर थी, लेकिन सुबह यह आंकड़ा बढ़ गया। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है जिसमें हरियाणा के लोग भी शामिल हैं। 

प्रशासन का कहना है कि 23 से ज्यादा लोग घायल हैं तथा कई लोग लापता भी हैं। मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। फिलहाल इस इलाके में भारी बारिश की वजह से वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई है। वहीं  पंजाब के अमृतसर के लोग घायल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा घायलों में कुछ लोग उत्तर प्रदेश के भी बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज कटड़ा के सिविल अस्पताल में चल रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static