रात को फेसबुक पर हुआ लाइव, सुबह मिला युवक का शव

punjabkesari.in Friday, Feb 26, 2021 - 08:15 AM (IST)

घरौंडा : कुटेल गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। युवक रात करीब 2 बजे सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर लाइव हुआ। पुलिस व एफ.एस.एल. टीम जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बुधवार की रात के करीब 2 बजे रोहित पुत्र बलबीर सिंह अपने दोस्त के साथ फेसबुक पर लाइव हुआ। लेकिन वीरवार की सुबह रोहित का शव गांव के मोड़ पर ही मिला। गांव वालों ने जब शव को देखा तो उसके बाद परिजनों को सूचना दी और पुलिस को बुलाया गया।

जांच अधिकारी थाना मधूबन प्रदीप कुमार ने बताया कि कुटेल गांव में रोहित का शव संदिग्ध हालात में मिला है। जिसके शरीर पर चोटों के निशान थे। मृतक के चाचा ने शिकायत दी है जिसमें बताया गया है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से रोहित की मौत हुई है। मौत के मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त फेसबुक पर जो सख्श रोहित के साथ लाइव था, उसकी डिटेल के लिए साइबर सैल को लिखा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। गांव के सरपंच संदीप कुमार, अश्विनी व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि रात को रोहित अपने किसी दोस्त के साथ फेसबुक पर लाइव हुआ था। जो युवक रोहित के साथ है उसे गांव का कोई भी व्यक्ति नहीं पहचानता।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static