महेंद्रगढ़ में मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती, कार्यक्रम में सांसद अरविंद शर्मा ने बतौर मुख्यअतिथि की शिरकत
punjabkesari.in Saturday, May 06, 2023 - 07:13 PM (IST)

महेंद्रगढ़(प्रदीप बालरोडिया): शहर में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर आज कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें रोहतक से सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सांसद डॉ अरविंद शर्मा खिलाड़ियों के धरने पर कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया है। जिसके बाद पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर लिया है और कोर्ट की देखरेख में कार्रवाई हो रही है।
बता दें कि महेंद्रगढ़ में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शोभायात्रा निकाल कर की गई। इस मौके पर सांसद अरविंद शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्राह्मण कल्याण बोर्ड बनाने की घोषणा की। मैं चाहता हूं कि हरियाणा सरकार भी हरियाणा में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड स्थापित करें। क्योंकि भगवान परशुराम जी का एक लाख साल पुराना इतिहास है। जबकि श्री रामचंद्र जी का 60 हजार वर्ष पुराना इतिहास है। ब्राह्मण समाज के लोग सभी जगह सभी पदों पर आसीन हैं। आप अपनी ताकत को पहचाने और हरियाणा में संत, पुरोहित, पुजारी कल्याण बोर्ड की घोषणा 11 दिसंबर को करनाल से माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार के द्वारा की जा चुकी है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)