हरियाणा के कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, 5 पुलिसकर्मियों की मौत... ओवरटेक के चक्कर में टकराई गाड़ियां
punjabkesari.in Tuesday, May 05, 2026 - 11:59 AM (IST)
नूंह : हरियाणा के नूंह से कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर से एक भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक सड़क दुर्घटना में 5 पुलिस कर्मियों की जान चली गई है। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
बताया जा रहा है कि वाहन चालक ने ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान गाड़ी का बैंलेंस बिगड़ गया और सामने से आ रही गाड़ी से टकरा गई। जिस कारण यह भीषण दुर्घटना हुई है। वहीं गाड़ी के भी परखच्चे उड़ गए। इस हादसे ने पांच लोगों की जान ले ली।
बताया जा रहा है कि हादसे में मृत सभी लोग उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंच गए। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद शव वाहन बुरी तरह फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस और बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त की जा रही हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।