तीसरी मंजिल से पैर फिसलने से गिरी युवती की मौत

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 08:49 PM (IST)

गुड़गांव,(ब्यूरो): आईएमटी मानेसर थाना एरिया के बासकुसला गांव स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल से गिरने पर युवती की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

जानकारी अनुसार उत्तर प्रदेश के मथुरा निवासी सायरा (21) करीब डेढ़ साल से अपनी मौसी की डिलीवरी के चलते गुड़गांव के बासकुसला गांव में उनके पास आई थी। परिवार मकान की दूसरी मंजिल पर किराये पर रहता है। सायरा 21 अप्रैल को दोपहर बाद करीब 3 बजे मकान की तीसरी मंजिल की छत पर कपड़े उतारने के लिए गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसलने से नीचे गिर गई। इसके बाद परिवार वाले उसे उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवती को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

 

जांच अधिकारी पीएसआई हरीश ने बताया कि मृत युवती की मां व दादा-दादी ओडिशा में रह रहे हैं। उनसे कॉल पर बात हुई है, तो उन्होंने मामले में कोई संदेह नहीं जताया है। परिवार वालों के साथ ही मकान के पड़ोस में रहने वालों से भी मामले के बारे में जानकारी ली गई है, जिसमें कोई संदिग्ध बात सामने नहीं आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static