पतंग उड़ाते हुए हुआ बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलसा किशोर
punjabkesari.in Friday, Jul 01, 2022 - 05:00 PM (IST)

सोनीपत(राम सिंहमार): हरियाणा के सोनीपत में पतंग उड़ाते हुए एक किशोर बुरी तरह झुलस गया है। किशोर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई रेफर किया गया। फिलहाल पीजीआई में रोहित का इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार सुबह के समय घर की छत पर पतंग उड़ा रहा रोहित, पास से गुजर रही हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। एक पड़ोसी ने छत से उठाकर रोहित को अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बताया जा रहा है कि रोहित तीन दिन पहले ही बिहार से अपनी मौसी के घर सोनीपत आया था। बिजली की हाईटेंशन तार से करंट लगने से रोहित 30 फीसदी से अधिक झुलस गया है। किशोर करीब 30 प्रतिशत जल गया है। फिलहाल पीजीआई में किशोर का उपचार चल रहा है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)