गुरुग्राम राजनीति में बड़ा उलटफेर, मेयर इंद्रजीत यादव सहित 9 पार्षद BJP में शामिल, विकास को मिलेगी रफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 07:12 PM (IST)

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : हरियाणा की सियासत से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुग्राम में मानेसर नगर निगम की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर हुआ है। रेवाड़ी भाजपा जिला कार्यलय में गुरुग्राम के मानेसर से मेयर डॉ. इंद्रजीत यादव ने भाजपा जॉइन कर ली। प्रदेशाध्यक्ष मोहल लाल बड़ौली और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ने उन्हें भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल कराया। 

बता दें कि मार्च 2025 में हुए नगर निगम के चुनाव में भाजपा ने 10 में से 9 नगर निगम पर जीत दर्ज की थी। इकलौता मानेसर ही ऐसा निगम था, जहां निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. इंद्रजीत ने बीजेपी के सुंदर लाल यादव को हराया था। चुनाव जीतने के बाद डॉ. इंद्रजीत केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत से मिलने पहुंच गई थी। माना जाता है कि राव इंद्रजीत के समर्थन से ही डॉ. इंद्रजीत ने चुनाव जीता था। डॉ. इंद्रजीत के भाजपा जॉइन करने के बाद अब सभी 10 नगर निगम पर भाजपा का कब्जा हो गया। 

इस मौके पर रेवाड़ी जिले के तीनों विधानसभा के विधायक व पटोदी विधायक भी मौजूद रही। आपको बता दें की सरकार ने मानेसर को गुरुग्राम से अलग कर नगर निगम बनाया था। मार्च 2025 में गुरुग्राम के साथ मानेसर में भी चुनाव हुए। जिसमें डॉ. इंद्रजीत चुनाव जीतकर मानेसर की पहले मेयर बनीं। इंद्रजीत के साथ उनके करीबी 8 पार्षदों ने भी भाजपा जॉइन की। मेयर डॉ. इंद्रजीत को केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का करीबी माना जाता है। 

चुनाव के समय डॉ. इंद्रजीत ने बीजेपी से मेयर का टिकट मांगा था, मगर बीजेपी ने उनकी जगह सुंदरलाल यादव को टिकट दे दिया।मेयर बनने के बाद भी डॉ. इंद्रजीत ने बीजेपी जॉइन करने का प्रयास किया, लेकिन हरियाणा सरकार में मंत्री राव नरबीर ने उनका विरोध किया। अब राव इंद्रजीत ने ही प्रदेशाध्यक्ष की उपस्थिति में बीजेपी जॉइन कराई। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि आज मानेसर मेयर को मिलाकर कुल 11 लोगों ने भाजपा ज्वाइन की है। यह सभी जनप्रतिनिधि पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static