मोबाइल एप से एक लाख की धोखाधड़ी के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
punjabkesari.in Sunday, Apr 02, 2023 - 07:57 PM (IST)

पुन्हाना, (ब्यूरो): मोबाइल एप से लोन के ऑफर पर किसी अज्ञात द्वारा पीड़ित की आईडी से करीब 1 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुन्हाना थाना मेंं दी जिस पर पुन्हाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पीडित आरिफ पुत्र उस्मान निवासी राजपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपने फोन में जेस्ट मनी एप डाउनलोड की हुई है। जिसमें एप से उसके पास 10 हजार रूपये की लोन का ऑफर आया था। पीड़ित ने बताया कि एप पर उसके नंबर से आईडी बनी हुई है। 5 मार्च की रात को उसके पास एक नंबर से फोन आया और इसके तुरंत बाद उसके नंबर पर मैसेज आए जिसमें उपरोक्त एप से 50-50 हजार से दो वाउचर बनाए गए। दोनों वाउचर अमेजॉन कंपनी के बनाए गए है। पीड़ित ने बताया कि उसकी आईडी से किसी अज्ञात ने एक लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।