नरहेड़ा गांव में घर में घुसकर रेप, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 08:38 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): गांव नरहेडा में एक महिला के घर में जबरन घुसकर उसके साथ कथित तौर पर रेप की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के दौरान आरोपी ने न सिर्फ पीड़िता के साथ मारपीट की, बल्कि शोर मचाने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पटौदी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, महिला ने शिकायत में बताया कि 26 मई को वह अपने घर पर मौजूद थी। इसी दौरान गांव के ही एक दबंग युवक ने मौका पाकर उसके घर में जबरन प्रवेश कर लिया। महिला ने जब इसका विरोध किया और बाहर जाने को कहा, तो आरोपी ने उसके साथ हाथापाई और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने महिला की बेबसी का फायदा उठाते हुए उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।  

 

वारदात को अंजाम देने के बाद जब पीड़िता ने शोर मचाने और पुलिस में जाने की बात कही, तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार को खत्म करने की धमकी दी। डरी-सहमी पीड़िता ने बाद में अपने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद तुरंत पटौदी थाना पुलिस को मामले की सूचना दी गई।

जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static