युवती का कंप्यूटर किया हैक, प्राइवेट वीडियो लीक करने की दी धमकी
punjabkesari.in Tuesday, Oct 28, 2025 - 10:51 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): एक युवती का कंप्यूटर हैक कर उसकी प्राइवेट वीडियो लीक करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस काे दी। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 79 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर टच करें।
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-52 की रहने वाली सौम्या लोहानी ने बताया कि उसका कंप्यूटर पृथ्वीराज तिवारी ने हैक कर लिया। आरोपी ने 12 अक्टूबर को उसका कंप्यूटर हैक किया और दो दिन में उसके कंप्यूटर का पूरा डाटा अपने अंडर में कर लिया। आरोपी ने उनकी प्राइवेट वीडियो को लीक करने की धमकी दी। कई बार अनुरोध करने के बाद भी जब आरोपी नहीं माना तो उन्होंने पुलिस को इस बारे में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।