मानसिक रूप से परेशान 54 वर्षीय व्यक्ति 13वीं मंजिल से कूदा, मौत

punjabkesari.in Wednesday, Mar 25, 2026 - 09:10 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-63 स्थित पारस स्क्वायर बिल्डिंग की 13वीं मंजिल से गिरकर एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-65 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक बेंगलुरू का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, पारस स्क्वायर बिल्डिंग में ही फाइव स्टार होटल और एयर बीएनबी अपार्टमेंट हैं। व्यक्ति अपार्टमेंट की 13वीं मंजिल पर ठहरा हुआ था जो यहां से कूद गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई। प्रारंभिक तौर की जांच के दौरान सामने आया है कि मृतक मानसिक रूप से परेशान था और वह मूल रूप से बेंगलुरु का रहने वाला था। यहां सेक्टर-49 की वाटिका सिटी में रहता था। वह किसी कार्य से सेक्टर-63ए गया था जहां से वह 13वीं मंजिल से कूद गया। फिलहाल शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। परिजनों के गुड़गांव आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static