Grinder App पर दोस्ती कर युवक को मिलने बुलाया, अपहरण कर मारपीट के बाद लूट, चार गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 09:27 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सोशल मीडिया और डेटिंग  Grinder App  पर 22 वर्षीय युवक से दोस्ती की। उसको मिलने के बहाने अपहरण कर बेरहमी से मारपीट की गई। मारपीट के बाद आरोपियों ने रुपयों की भी लूटपाट की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मंगलवार को आईएमटी मानेसर थाने में मामला दर्ज कर चार आरोपियों को बुधवार गिरफ्तार किया गया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी  Grinder App  पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। उसके बाद आरोपी चार गई रात को सवा 12 बजे गांव कासन में वह मकान के बाहर खड़ा था,तभी कार में सवार होकर आए युवकों ने कार में अपहरण कर लिया। वहा से गांव कासन में बनी अरावली की पहाड़ियों में लेकर गए। आरोपियों ने पीड़ित से मारपीट करते हुए 50 हजार रुपये की मांग की। जान से मारने की धमकी देकर पीड़ित का मोबाइल छीन लिया और जबरदस्ती उसका पासवर्ड पूछकर ढ़ाई हजार रुपये अपने स्कैनर में ट्रांसफर करवा लिए गए। पीड़ित किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला और पुलिस को सूचना दी।

 

आईएमटी मानेसर थाना पुलिस और अपराध शाखा मानेसर की टीम ने मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय आशीष निवासी भिवानी, 21 वर्षीय नरेश कुमार निवासी भिवानी,19 वर्षीय शिवम निवासी भिवानी और 25 वर्षीय आशु निवासी चरखी दादरी के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शिवम बाइक टैक्सी चलाता है और आशु की मानेसर में परचून की दुकान है।  पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने बताया कि उनका संपर्क पीड़ित से  Grinder App  के जरिए हुआ था। उन्होंने वारदात के लिए दादरी से किराए पर कार ली थी। आरोपियों ने कबूल किया कि वे नशे के आदी हैं और अपनी नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते हैं।

 

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि  Grinder App  के माध्यम से संपर्क करके इसी प्रकार पहले भी लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में ग्राइंडर कंपनी को नोटिस जारी किया जाएगा। गुरुग्राम पुलिस सभी आमजन से अपील करती है कि इस तरह की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म/एप्लीकेशनों के माध्यम से अनजान लोगों से दोस्ती करते समय सावधान रहे। किसी परिजन या दोस्त को सूचित किए बिना इन एप्लीकेशन के माध्यम से दोस्त बने अपरिचित लोगों से मुलाकात न करे ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static