पुरानी रंजिश के चलते खूनी संघर्ष में एक की मौत, 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Feb 04, 2023 - 10:32 PM (IST)

पुन्हाना, (ब्यूरो): शहर के साथ लगते शमशाबाद खेंचातान में पुराने विवाद को लेकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामला परिवारिक रंजिश व बदले की भावना से जुड़ा हुआ है। हत्या की सूचना मिलते ही पुन्हाना डीएसपी शमशेर सिंह, थाना प्रभारी अरविंद कुमार, सिटी चौकी प्रभारी अमित कुमार भारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मांडी खेड़ा स्थित अल आफिया अस्पताल भेज दिया है। परिजनों की शिकायत पर पुन्हाना पुलिस ने नौ नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। खबर लिखे जाने तक आरोपी फरार रहा।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

गुस्साए ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए पुन्हाना होडल मार्ग पर जाम लगा दिया पंरतू पुलिस के आश्वासन के बाद कुछ समय बाद जाम खोल दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पहले पुन्हाना के नजदीक शमशाबाद खेंचातान निवासी नसरू व समसु दो भाइयों के बच्चों में लकड़ी काटने को लेकर हुए विवाद हो गया था। जिसके बाद आज सुबह करीब नौ बजे नसरू पेट्रोल पंप के पास होटल पर चाय पी रहा था। तभी उसके भतीजे सादिल, एहसान व अन्य मौके पर आए और नसरू को गोली मारकर फरार हो गए। गोली नसरू के सिर में लगी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। वहीं पुन्हाना थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर सादिल पुत्र समसु, वाजिदा पुत्री समसु, एहसान पुत्र समसु, जरीना पत्नी समसु, राजीदा पुत्री समसु, नवाब पुत्र सुलेमान, मिसरुद्दीन, अजहरुद्दीन व हसीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।

 

पुरानी रंजिश के चलते पहले भी हुई है हत्या :

समसु ,नसरू व हसन तीनों सगे भाइयों में पुरानी रंजिश चली आ रही थी। जिसके चलते वर्ष 2017 में समसु, उसकी पत्नी जरीना व पुत्र सादिल ने 18 वर्षीय मोहम्मद शाद पुत्र हसन की हत्या कर दी थी। जिसके आरोप में समसू व अन्य आज भी जेल में बंद है और सादिल व समसु की पत्नी जमानत पर रिहा होकर कुछ दिन पूर्व आये थे। मामले में नसरू घटना का गवाह था। जिसके बाद दोनों के बच्चों में लकड़ी काटने को लेकर हुए झगड़े के बाद आज फिर से खूनी संघर्ष हो गया।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Recommended News

Related News

static