संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने लगाया फंदा, मेहनत मजदूरी करता था मृतक

punjabkesari.in Friday, Oct 30, 2020 - 01:27 PM (IST)

पिपली : सैक्टर-5 में एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगा कर जान दे दी। हादसे की सूचना मिलने पर सैक्टर-5 चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजकुमार ने मौके पर जाकर मौत के कारणों की जानकारी ली। पुलिस ने जरुरी सबूत जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एल.एन.जे.पी. अस्पताल भेज दिया।

सैक्टर-5 पुलिस चौकी के प्रभारी उप-निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि मृतक जयजीव सैक्टर-5 के एक मकान में अपनी पत्नी के साथ रहता था। जयजीव मेहनत मजदूरी करता था। बुधवार की सायं को उसने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। जब जयजीव ने फंदे पर झूला उस समय उसकी पत्नी घर से बाहर किसी काम के लिए गई  हुई थी। उन्होंने बताया कि पति पत्नी काफी समय से इकट्ठे रह रहे थे। पड़ोसियों के मुताबिक पति पत्नी के बीच कभी झगड़ा होता नहीं देखा गया। बुधवार को जब उसकी पत्नी घर पहुंची तो उसने देखा कि उसका पति जयजीव ने फंदा लगाया हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम की टीम को बुलाकर मौके से जरुरी सबूत जुटाए।

उपनिरीक्षक राजकुमार ने बताया कि मृतक जयजीव के घर पर अकसर पैसे मांगने वाले आते थे। जिसके चलते जयजीव की मौत के कारणों का खुलासा उसकी विसरा रिपोर्ट से होगा। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया है।                                                                                                                         


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static