शादी का वादा कर आठ महीने तक बनाए संबंध, विरोध किया तो युवक ने पीटा
punjabkesari.in Thursday, Jun 04, 2026 - 07:39 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करने, विरोध करने पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-56 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, पीडित युवती ने शिकायत में बताया कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले आशीष पांडे ने उसे अपनी बातों में फंसाया और शादी करने करने वादा किया। आरोपी ने 25 अगस्त 2025 से लेकर 30 अप्रैल 2026 तक शादी का झांसा देकर सेक्टर-56 स्थित इलाके में पीड़िता के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान जब भी पीड़िता ने शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसने आरोपी की इस हरकत और धोखेबाजी का विरोध किया, तो आरोपी का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। वह पीड़िता के साथ मारपीट करने लगा और बात बाहर न बताने के लिए उसे गंभीर परिणाम भुगतने तथा जान से मारने की धमकियां देने लगा। जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस टीम जल्द ही साक्ष्य जुटाकर आरोपी को गिरफ्तार करेगी।