व्यक्ति ने महिला के साथ लगातार 4 साल तक किया रेप, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Nov 12, 2020 - 09:38 AM (IST)

जींद (अनिल कुमार) : शहर के एक सैक्टर में रहने वाली 42 वर्षीय महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। करीब 4 साल पहले उसकी एक सैक्टर स्थित माता सोमनाथ मंदिर के पास रहने वाले कर्मबीर शर्मा से जान-पहचान हुई थी। उसके बाद घर आना-जाना हो गया। फिर कर्मबीर शर्मा ने उसे कई प्रलोबन दिए और वह उसे अपने घर रखने लगा। उसके बाद उसने लगातार शारीरिक संबंध बनाए। वह पिछले 4 साल से उसका जबरदस्ती रेप कर रहा है। अब उसे अपने घर से भगा दिया है।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने कर्मबीर को नामजद कर उसके खिलाफ रेप करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। जांच में पता चला है कि महिला और व्यक्ति रिलेशनशिप में रह रहे थे और अब व्यक्ति ने महिला को अपने घर से बाहर निकाल दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static