मनोहर सरकार ने प्रदेश के हजारों स्कूलों को दिया तोहफा

punjabkesari.in Thursday, Oct 31, 2019 - 03:54 PM (IST)

टोहाना(सुशील) : मनोहर सरकार ने प्रदेश के हजारों स्कूलों को करोड़ो रूपए का तोहफा दिया है। सरकार ने नियम 134 ए के तहत निजी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चो की तीन साल से रुकी राशि को जारी कर दिया है। प्रदेश प्रवक्ता रणधीर पुनिया ने बताया कि इस मामले को लेकर संगठन ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की थी तथा मांग मनवाने के लिए कई प्रदर्शन किए है।

सरकार ने तीन साल की प्रदेश की लगभग 60 करोड़ की राशि जारी कर दी है । पुनिया ने बताया कि सरकार द्वारा सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले हर बच्चे पर 25 हजार रुपये सलाना खर्च किए जाते है लेकिन स्कूलों को राशि कम दी जाती है। रणधीर ने बताया निजी स्कूल सभी बच्चों को एक समान शिक्षा व हर सुविधा दे रहा हैं। सरकार को उनकी ओर ध्यान देना चाहिए ताकि निजी स्कूलों का हौंसला कम न हो।                                                    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static