(VIDEO) यमुनानगर में मनोहर लाल ने काफिला रुकवा चखा गुड़ का स्वाद, केंद्रीय मंत्री का दिखा खास अंदाज
punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 07:33 PM (IST)
यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का एक बिल्कुल अलग अंदाज आज देखने को मिला, जब वह अचानक अराईयाँवाला गांव के एक गुड़ सेंटर पर रुक गए। यह दौरा पूरी तरह अनौपचारिक था, लेकिन इसने स्थानीय लोगों का दिल जीत लिया।

बता दें कि हथिनीकुंड से साढोरा कस्बे के मीरपुर गांव जाते समय केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर का काफिला अचानक अराईयाँवाला गांव में रुका। रास्ते में उन्होंने पारंपरिक गुड़ सेंटर देखा और वहीं रुकने का फैसला किया। मनोहर लाल एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे, लेकिन गांव की मिट्टी और परंपरा ने उन्हें अपनी ओर खींच लिया। मनोहर लाल ने खुद अपने हाथों से गुड़ और शक्कर बनाई। उन्होंने पूरी प्रक्रिया को नज़दीक से देखा और वहां मौजूद लोगों से बातचीत भी की।
इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर भी उनके साथ मौजूद रहे। गुर्जर ने भी बेलचा चलाकर गुड़ बनाने की प्रक्रिया में हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि मनोहर लाल खट्टर और कंवरपाल गुर्जर ने ताज़ा बने गुड़ का स्वाद भी चखा और उसकी सराहना की। मंत्री ने कहा कि ऐसे पारंपरिक कार्य हमारी संस्कृति की पहचान हैं और किसानों व ग्रामीणों की मेहनत को दर्शाते हैं। अचानक हुए इस पड़ाव ने गांव में उत्साह का माहौल बना दिया। केंद्रीय मंत्री का यह सादगी भरा अंदाज़ लोगों को खूब पसंद आया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)