विवाहिता ने की आत्महत्या, 1 साल पहले ही हुई थी शादी
punjabkesari.in Sunday, Jan 30, 2022 - 12:52 PM (IST)

रेवाड़ी : रेवाड़ी जिले के गांव कोसली में शुक्रवार को विवाहिता ने घर में ही फंदा लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल रेवाड़ी भेज दिया है। बताया जा रहा है कि विवाहिता पिछले रविवार को मायके से अपने ससुराल आई थी। वहीं अभी इस मामले में मामला दर्ज नहीं हुआ है।
मृतका के पति ने बताया कि उसकी पत्नी ने घर में ही फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है। उसने बताया कि वह गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में काम करता है। वह रात की ड्यूटी करने के बाद दीप घर आया था और कमरे में सो रहे था। उसके बाद परिवारवालों ने घर के एक कमरे में उसे फंदे पर लटके हुए देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। सूचना के बाद मायका पक्ष के लोग भी वहां पहुंचे। घर वालों के अनुसार रितु व दीप कुमार की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। मृतका का पिता दिव्यांग है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals of july month 2022: जुलाई के पहले पखवाड़े के ‘व्रत-त्यौहार’ आदि

Gupt Navratri 2022: कर्ज का भार कर रहा है परेशान तो 9 दिन करें ये उपाय

देश की समुद्री सुरक्षा से जुड़ी सभी एजेंसियों के बीच समन्वय आवश्यक : डोभाल

Gupt Navratri 2022 में व्रत रखकर पूजा करें या नहीं, जानिए क्या कहते धार्मिक शास्त्र?