विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मुबंई में हुई मौत, डेढ़ साल पहले हुई शादी

punjabkesari.in Sunday, May 02, 2021 - 12:57 PM (IST)

महेंद्रगढ़ (योगेंद्र सिंह) : समीपस्थ गांव भोजावास की एक विवाहिता की संदिग्धावस्था में मुंबई में मौत हो गई। मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। असल में विवाहिता कुसुमलता की शादी महेंद्रगढ़ जिले के बुचावास गांव रहने वाले अनूप के साथ 10 नवंबर 2019 को हुई थी। अनूप नेवी में है और इस समय उसकी पोस्टिंग मुंबई में है। शादी के कुछ समय बाद दहेज की बात पर विवाहिता को परेशान करने का आरोप उसके पिता युद्धवीर सिंह ने लगाते हुए मुंबई पुलिस को शिकायत दी। दहेज की बात पर दोनों परिवार के बीच तनाव का माहौल था। कुछ दिन पहले अनूप ने रेलवे का टिकट भेजकर कुसुमलता को मुंबई बुला लिया था।

आरोप है कि अनूप ने मुंबई में कुसुमलता का गला घोंटकर हत्या का प्रयास किया लेकिन उसके बच जाने पर उसे पुलिस कार्रवाई से भयवीत होने पर उसे नेवी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां छह दिन बाद कुसुमलता की मौत हो गई। इस पर मृतका के पिता युद्धवीर सिंह मुंबई गए और उसका शव लेकर भोजावास आकर अंतिम संस्कार किया। युद्धवीर सिंह की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने मृतका के पति अनूप सिंह और उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static