विवाहिता बुरी तरह झुलसी, पिता का आरोप- पति व सास ने किया आत्महत्या करने के लिए मजबूर

punjabkesari.in Thursday, Mar 28, 2024 - 01:05 PM (IST)

गन्नौर(कपिल): भोगीपुर गांव में एक महिला आग से बुरी तरह से झुलस गई। विवाहिता को रोहतक पीजीआई में दाखिल करवाया गया है, जहां वह उपचाराधीन है। महिला के पिता ने महिला के पति व सास पर उसकी बेटी को आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। बड़ी थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। 

2021 में हुई थी शादी
शिकायत में कामी गांव के जय भगवान ने बताया कि उसने अपनी बेटी आरती की शादी वर्ष 2021 में भोगीपुर गांव के महेश के साथ की हुई थी। आरती की एक डेढ साल की बेटी है। करीब एक सप्ताह पहले आरती ने उन्हें फोन बताया कि था कि उसकी सास व पति महेश उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। जिसके बाद वह अपने बेटे दीपक के साथ उसकी ससुराल आए और आरती व महेश को समझा कर घर वापिस लौट गए। गत सोमवार को आरती ने उन्हें फोन कर कहा कि वह उसे घर ले जाएं नहीं तो उसका मूह भी नहीं देख पाएंगे। उन्होंने आरती को बुधवार को लेकर जाने का आश्वासन दिया, लेकिन बुधवार की सुबह उनके दामाद महेश ने उन्हें फोन पर बताया कि आरती बिजली से झुलस गई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे हैं। 

सूचना पर वह अपनी बेटी से मिलने रोहतक पीजीआई पहुंचे तो उसका सारा शरीर जला हुआ था। जिसके बाद जयभगवान ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी आरती ने सास व पति महेश की प्रताड़ना से तंग आ कर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया है। बड़ी थाना पुलिस ने शिकायत पर आरोपित पति व सास के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static