जींद में मनाया गया शहीद दिवस, कांग्रेस नेता प्रदीप गिल ने लिया हिस्सा, बोले- हर हिंदुस्तानी के लिए गर्व का दिन

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2024 - 02:27 PM (IST)

जींद (अमनदीप पिलानिया): देशभर में 23 मार्च का दिन देश के इतिहास में दर्ज हैं, आज ही के दिन देश के वीर जवानों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी थी। हम जिक्र कर रहे हैं बलिदान की भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जैसे वीर जवानों की।

आज का दिन सभी देशवासियों के लिए गर्व का दिन हैं आज देश भर में वीर जवानों की याद में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। वहीं हरियाणा राज्य के जींद में भी देश के पूर्व सैनिकों और कृष्ण सुदामा फाउंडेशन द्वारा शहीद दिवस मनाया गया।

इस कार्यक्रम में जींद शहर के लोगों ने और कांग्रेस नेता प्रदीप गिल ने हिस्सा लिया। गिल ने कहा कि आज हमने भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के बलिदान को याद किया और जिसने भी देश के लिए कुर्बानी दी, उनके परिवार और जिन माताओं के कोक से उन्होंने जन्म लिया आज जो हम सांस ले रहे हैं, अपने विचार रख रहे हैं, ये सब उनकी ही देन हैं। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static