नूंह में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी शाहिद उर्फ आडवाणी ढेर, करीब 30 आपराधिक मामलों में था नामजद
punjabkesari.in Thursday, Oct 15, 2026 - 10:35 AM (IST)
नूंह (अनिल मोहनिया) : हरियाणा के नूंह जिले में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी शाहिद उर्फ आडवाणी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शाहिद हरियाणा और राजस्थान में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय था।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नूंह पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान शाहिद उर्फ आडवाणी की मौत हुई। आरोपी की आपराधिक गतिविधियों का दायरा हरियाणा और राजस्थान तक फैला हुआ बताया जा रहा है। उसके खिलाफ गौकशी, लूट, डकैती, दुष्कर्म और पुलिस पर फायरिंग समेत करीब 30 आपराधिक मामलों में नामजद होने की जानकारी सामने आई है।
मुठभेड़ से जुड़े घटनाक्रम, पुलिस की कार्रवाई और आरोपी के खिलाफ दर्ज मामलों को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है। पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान आने के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।