MCG के सफाई कर्मचारियों ने पार्षद पति के खिलाफ की नारेबाजी
punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 06:03 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने आज पार्षद पति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। वार्ड 33 की पार्षद सारिका भारद्वाज के पति प्रशांत भारद्वाज पर नगर निगम के सफाई कर्मियों व सीवर मैन ने अभद्रता करने और धमकी देने सहित जाति सूचक शब्द कहने का आरोप लगाया। आरोप है कि पार्षद पति उन पर दबाव देकर काम करवाने के साथ ही उन्हें अक्सर धमकाता है। कल भी उसने धमकाते हुए की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। इस बारे में उन्होंने नगर निगम कमिश्नर सहित पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। कल जब सुनवाई नहीं हुई तो नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने आज एक दिन का धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि अगर उनकी सुनवाई न हुई तो वह अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
नगर निगम के सफाई कर्मचारियों और यूनियन नेताओं राजेश, बसंत की मानें तो पार्षद पति मनमानी करते हुए उन्हें अक्सर धमकाना है। उनके साथ साथ कई आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी भी उनके साथ अभद्रता करते हैं। ऐसे में वह काफी परेशान हो गए हैं। कर्मचारियों ने कई बार उन्हें ऐसा न करने के लिए कहा, लेकिन वह नही मानें और उनकी अभद्रता लगातार बढ़ती जा रही है। आए दिन कर्मचारियों को मारने के लिए दौड़ना मानों उनकी आदत बन गई है। हर कर्मचारी से वह चिल्लाकर बात करते हैं। वह खुद को पार्षद बताकर उन पर रौब जमाते हैं, जबकि उनकी पत्नी पार्षद है और वह कभी वार्ड में दिखाई भी नहीं देती।
फिलहाल नगर निगम कर्मचारियों ने आज धरना प्रदर्शन करते हुए एक दिन की हड़ताल की है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक पार्षद पति पर पुलिस अभद्रता करने, एससी एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज नहीं करती तब तक वह अपने आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। वह अनश्चितकालीन हड़ताल कर देंगे। इसके लिए वह पूरे प्रदेश भर के नगर निगम, नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को भी साथ जोड़कर पूरे प्रदेश की सफाई व्यवस्था को ठप कर देंगे।