मेडिकल छात्राओं ने खून से लिखा CM खट्टर के नाम पत्र, बॉन्ड पॉलिसी को वापस लेने की उठाई मांग

punjabkesari.in Wednesday, Dec 21, 2022 - 04:40 PM (IST)

गोहाना(सुशील): हरियाणा सरकार की बॉन्ड पॉलिसी को लेकर पिछले करीब 50 दिन से धरने पर बैठी मेडिकल छात्राओं ने बुधवार को अनोखे तरीके से सरकार पर अपनी बात पहुंचाने का प्रयास किया। छात्राओं ने अपने खून से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम एक पत्र लिखकर बॉन्ड पॉलिसी को तुरंत प्रभाव से वापस लेने की अपील की है। इस दौरान छात्राओं ने आने वाले 48 घंटे के लिए भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है। महिला मेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने एक मत में कहा कि सरकार एमबीबीएस विद्यार्थियों की हड़ताल को खत्म करने के लिए मौखिक तौर पर बॉन्ड पॉलिसी में संशोधन कर रही है। अभी तक पॉलिसी में किसी भी तरह का लिखित संशोधन नहीं किया गया है।

 

PunjabKesari

 

48 घंटे की भूख हड़ताल कर जताया जा रहा रोष

 

बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज में बॉन्ड पॉलिसी को वापस लेने की मांग को लेकर छात्राएं भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं। छात्राओं का कहना है कि अभी 48 घंटे के लिए भूख हड़ताल शुरू की जा रही है। यदि सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो भूख हड़ताल को बढ़ाया भी जा सकता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द बॉन्ड पॉलिसी को वापस लिया जाए। बता दें कि बीपीएस मेडिकल कॉलेज में छात्राएं 1 नवंबर से हड़ताल पर बैठी हैं। छात्राओं ने बताया कि बुधवार सुबह 9 बजे से शुरू हुई भूख हड़ताल शुक्रवार सुबह 9 बजे तक चलेगी। छात्राओं ने साफ कर दिया कि जब तक सरकार बॉन्ड पॉलिसी को वापस नहीं लेती है, भूख हड़ताल भी जारी रहेगी। 48 घंटे के लिए शुरू की गई भूख हड़ताल को जरूरत पड़ने पर बढ़ाया भी जा सकता है।

 

PunjabKesari

 

कैंडल मार्च निकाल कर किया जाएगा विरोध

 

छात्राओं का कहना है कि वे भूख हड़ताल के माध्यम से सरकार को नींद से जगाना है। उन्होंने कहा कि सरकार को बॉन्ड पॉलिसी को तुरंत वापस लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पत्र लिखने के साथ ही एक कैंडल मार्च निकाल कर बॉन्ड पॉलिसी के खिलाफ रोष जताया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक पॉलिसी को पूरी तरह से वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक उनकी हड़ताल इसी प्रकार जारी रहेगी।

 

PunjabKesari

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)             


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static