मेट्रो स्टेशन पर महिला सुरक्षा पर सवाल, मनचले ने की युवती से छेड़छाड़

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 10:24 PM (IST)

गुड़गांव,(ब्यूरो): सबसे सुरक्षित कही जाने वाली मेट्रो में अब महिलाएं सुरक्षित नहीं है। मेट्रो स्टेशन पर ही महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं होने लगी है। मेट्रो थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-30 की रहने वाली युवती ने बताया कि वह 12 मई को मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन पर मौजूद थी। इस दौरान मेट्रो स्टेशन पर भीड़ थी। मेट्रो में  चढ़ने उतरने के दौरान एक व्यक्ति द्वारा उनके साथ छेड़छाड़ की गई। अपने साथ हुई आपबीती के बारे में उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मेट्रो स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static