शादी का झांसा देकर कई बार किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बना लिए डेढ़ लाख रुपए, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jan 03, 2021 - 10:02 AM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : एक युवती से सोशल मीडिया के जरिए जान पहचान करके उसे शादी का झांसा देकर कई बार रेप करने और इसी दौरान उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे धमका कर डेढ़ लाख रुपए ऐठने के आरोप में महिला पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जहां उसे न्यायालय में पेश करके 4 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है।

PunjabKesari
महिला थाना प्रभारी सोमवती ने बताया कि 29 दिसंबर को महिला थाने में आकर एक युवती ने बयान दर्ज कराए कि उसे पुणे में रहने वाले एक व्यक्ति ने शादी का  झांसा देकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया। इसी दौरान उसकी अश्लील फिल्म बनाकर उसे धमका कर उसे डेढ़ लाख से अधिक रुपए ले लिए। शिकायत दर्ज होने के बावजूद महिला पुलिस की एएसआई मीना, हेड कांस्टेबल वीना, सीआई ए के सब इंस्पेक्टर राजकुमार व बृजपाल विमान से पुणे पहुंचे और पुणे पुलिस की सहायता से आरोपी को गिरफ्तार करके यमुनानगर लाया गया। जहां उसे आज न्यायालय में पेश किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी का 4 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है ताकि उस से वीडियो व राशि बरामद की जा सके। सोमवती का कहना है कि वह युवतियों से अनुरोध करती है कि वह सोशल मीडिया में अनजान लोगों से बात न करें। अनजान लोगों से बातचीत के बाद ऐसी घटनाएं सामने आती है।    
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static