फिर सक्रिय हुए एटीएम लुटेरे, गैसकटर से मशीन काटकर ले गए लाखों रुपए

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2026 - 03:23 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव में एक बार फिर एटीएम मशीन लूटने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। गांव बांस हरिया आईएमटी में लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस को दी शिकायत में Safesense Tech Services के एरिया मैनेजर अभिषेक ने बताया कि आईएमटी सेक्टर-8 के गांव बांस हरिया में एचडीएफसी बैंक का एटीएम लगा हुआ है। 8 अगस्त की देर रात करीब साढ़े तीन बजे किसी ने एटीएम मशीन को गैस कटर से काट कर उसमें से रुपए निकाल लिए। जांच के दौरान पता लगा कि मशीन में करीब 5,53,500 रुपए थे जिन्हें चोर ले गए। इस मामले में पुलिस को 11 अगस्त को शिकायत दी गई। पुलिस ने करीब एक महीने तक चली जांच के बाद अब मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static