Panipat: हरियाणवी मॉडल की नहर में मिली लाश, बहन को आखिरी बार Call में कहा था- BoyFriend...

punjabkesari.in Monday, Jun 16, 2025 - 02:05 PM (IST)

पानीपत (सचिन) : हरियाणवी मॉडल शीतल की लाश नहर में मिलने से सनसनी फैल गई है। उसकी लाश सोनीपत के खरखौदा में नहर में मिली। सोनीपत में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव खांडा से गुजर रही रिलायंस नहर में एक युवती का शव बहता हुआ मिला। उसके हाथ और छाती पर बने टैटू से पहचान हुई है। मृतका का खानपुर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम होगा। 

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक शीतल उर्फ सिम्मी मूल रूप से पानीपत की रहने वाली थी। वह शनिवार (14 जून) को घर से शूटिंग के लिए निकली थी। इस दौरान उसने बहन नेहा को कॉल कर कहा था कि बॉयफ्रेंड उसे पीट रहा है। उसे जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद कॉल कट गई। इसके बाद आज सुबह शीतल की लाश सोनीपत से बरामद हुई है। सोनीपत पुलिस ने पुष्टि कर दी है कि यह लाश शीतल की है। वहीं आरोपी बॉयफ्रेंड की कार भी रविवार सुबह दिल्ली पैरलल नहर में पड़ी मिली थी। जिसमें से युवक को लोगों ने निकाल लिया, लेकिन मॉडल गायब थी। जिसके बाद बहन ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।

बहन नेहा ने बताया कि करीब 6 माह पहले से ही शीतल शूटिंग करने लगी थी। उसने कई गानों में शूटिंग की है। वह इसराना के रहने वाले सुनील के करनाल के मॉडल टाउन में स्थित होटल सुकून में काम करती थी। इसी दौरान उसने शूटिंग भी करनी शुरू की थी। होटल में काम करने के दौरान ही सुनील ने शीतल के साथ दोस्ती की थी। नेहा ने बताया कि इसके बाद सुनील उससे शादी करने की बात कहने लगा। इस बीच शीतल को पता चला कि सुनील पहले से ही शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे हैं। इसके बाद शीतल ने उसे मना कर दिया और वहां काम भी करना बंद कर दिया, लेकिन सुनील ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।

PunjabKesari

वहीं नेहा ने बताया कि 14 जून की रात डेढ़ बजे शीतल ने उसे वॉट्सऐप पर वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की थी। इस दौरान उसने बताया था कि वह काम से निकल रही है और घर आ रही है। सुनील यहां भी पहुंच गया है और उसने उसके साथ मारपीट भी की है। उसकी गर्दन पर चोट भी मारी है। वह उसे जबरन उसके साथ चलने के बारे में कह रहा है। सुनील अभी पानीपत के सिवाह बाइपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल पुलिस की शक की सुई सुनील पर घूम रही है, लेकिन अभी यह देखना होगा कि जांच में क्या निकलकर सामने आता है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static