सांप के काटने से मिस्त्री की मौत, झांड फूंक कर ठीक करते दिखाई दिए परिजन

punjabkesari.in Tuesday, Sep 24, 2019 - 08:41 PM (IST)

पंचकूला(उमंग): पंचकूला के सेक्टर 27 में आज एक मकान बनाने वाले मिस्त्री की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतक देवनारायण को उसके साथी मजदूर अस्पताल में लाए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने देवनारायण को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक के परिजन कई घंटे अस्पताल के बाहर पार्किंग में झाड़ फूंक कर मृतक को ठीक करने की कोशिश करते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

PunjabKesari, haryana

मृतक देवनारायण(45)सेक्टर 27 में मकान बनाने का काम कर रहा था, उसी दौरान उस को सांप ने काट लिया। इस दौरान साथ में काम करने वाले मजदूर देवनारायण को अस्पताल ले आए, लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मृत घोषित करने के बाद परिजनों ने झाड़-फूंक का सहारा लिया। उसके परिवार वाले झाड़ फूंक करने वाले को बुला कर मृतक को ठीक करने का प्रयास करते दिखाई दिए। 

एक के बाद एक कई लोग आए और सब ने मृतक को ठीक करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा लिया, लेकिन कई घंटे की कोशिश के बाद सभी लोग असफल हुए। आखिरकार पुलिस ने परिजनों को समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया। पुलिस जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि 45 वर्ष देवनारायण सेक्टर 27 में मकान बनाने का काम कर रहा था, उसी दौरान उस को सांप ने काट लिया। इससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static