मानसून पर लगा ‘ब्रेक’: हरियाणा में पसीने छुड़ा रही गर्मी, जानें कब होगी झमाझम बारिश

punjabkesari.in Sunday, Aug 30, 2026 - 08:47 AM (IST)

चंडीगढ़: हरियाणा में मानसून ट्रफ के हिमालय की तलहटी की ओर खिसकने के कारण मानसूनी गतिविधियों पर ब्रेक लग गया है। बारिश रुकने से प्रदेश भर में तेज धूप और भारी उमस का दौर लौट आया है। राज्य के 13 जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।  

मौसम विभाग के अनुसार, 38.7°C अधिकतम तापमान के साथ हिसार राज्य का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया। इसके अलावा भिवानी, महेंद्रगढ़, रोहतक, फरीदाबाद, चरखी दादरी, सिरसा, नूंह, पलवल, अंबाला, रेवाड़ी, झज्जर और गुरुग्राम में भी पारा 35°C से ऊपर बना हुआ है। 

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU), हिसार के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 31 अगस्त तक प्रदेश में मानसूनी हवाएं कमजोर रहेंगी और मौसम मुख्य रूप से परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।   मौसम विभाग (IMD) ने पूर्वानुमान जताया है कि 1 सितंबर से हवा के रुख में बदलाव आएगा और मानसूनी गतिविधियां फिर से जोर पकड़ेंगी।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static