हरियाणा में मानसून मेहरबान: 23 शहरों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जानें कब तक झमाझम बरसेंगे बदरा

punjabkesari.in Thursday, Jul 04, 2024 - 10:34 AM (IST)

हरियाणा डेस्क: हरियाणा पर इस बार मानसून मेहरबान है। आज भी मौसम विभाग ने यहां के 23 शहरों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 7 दिन से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश जारी है। प्रदेश में अभी 4 दिन और बारिश की संभावना बनी हुई है।

PunjabKesari

बता दें कि प्रदेश में 24 घंटे में 2.9MM बारिश हुई है। बारिश से प्रदेश का पारा सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। इस बार मानसून में यहां 56 फीसदी तक बारिश की कमी पूरी हो गई है। 28 जून को मानसून ने हरियाणा में दस्तक दी थी, तब 92% बारिश की कमी थी। अब यह घटकर 36% रह गई है। वहीं मानसून सीजन में प्रदेश में 41.2MM बारिश हो चुकी है।

PunjabKesari

वहीं अंबाला में आज सुबह हुई बारिश से जिले के कई इलाके जलमग्न हो गए। जिससे प्रशासन की पोल खुल गई, वहीं नालों की सफाई के बड़े-बड़े दावे फेल हो गए। लोगों ने कहा  कि हर बार उन्हें ऐसी ही परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static