मूलचंद शर्मा की कांग्रेस को सलाह, पूर्व प्रदेश अध्यक्षों जैसा सम्मान उदय भान का मत करना
punjabkesari.in Friday, May 06, 2022 - 04:57 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): 2024 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी जीत का दावा कर रही है, वहीं प्रदेश के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि 2024 चुनावों से पहले ही कांग्रेस का मुकाबला आपस में चल रहा है। कांग्रेस चाहे देश में हो या प्रदेश में एक परिवार की पार्टी है। 2019 में भाजपा ने चुनाव जीता और 2024 में फिर भाजपा की तरफ से प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल शपथ लेंगे। उन्होंने दक्षिण हरियाणा से संबंध रखने वाले उदयभान को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने पर बधाई देते हुए कहा कि वह हमारे साथी हैं। लेकिन पूरे देश में कांग्रेस की हालत गंभीर है। दक्षिण हरियाणा के लोगों को हमेशा कांग्रेस के समय में अनदेखी का शिकार होना पड़ा। लेकिन भाजपा के 7 साल के शासन काल में बिना भेदभाव- बिना जातिवाद- बिना क्षेत्रवाद के नौकरियां बांटी गई। यह हरियाणा के इतिहास में स्वर्णिम युग है। जब गरीब का काबिल और होशियार बेटा बिना किसी लेन-देन बिना किसी से सिफारिश के नौकरी लगा है। दक्षिण हरियाणा के लोगों ने इस पीड़ा को देखा है, भोगा है और अब दक्षिण हरियाणा समझ चुका है कि उनके हित में क्या है। क्योंकि वह लोग बुरे हालातों से गुजरे हैं।
मूलचंद शर्मा ने कांग्रेस पार्टी को राय देते हुए कहा कि पूर्व प्रदेश अध्यक्षों जैसा सम्मान उदय भान का मत करना। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस की बागडोर एक परिवार के हाथों में बताते हुए कहा कि रोड शो तो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर और कुमारी शैलजा द्वारा भी समय-समय पर निकाले गए, लेकिन उनका कितना सम्मान हुआ यह सभी जानते हैं। कांग्रेस पार्टी कभी भी एक परिवार से बाहर नहीं निकल पाती। हरियाणा का जन-जन यह बात जानता है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारें भ्रष्टाचार में लिप्त रही। लेकिन हमारे शासनकाल में स्वयं भ्रष्टाचार सामने आने पर उन्हें पकड़ा गया। एचपीएससी के अधिकारी को जेल में भेजा गया। परीक्षाएं भी रद्द की गई। लेकिन पूर्व की सरकारों ने जाति -क्षेत्र के आधार पर नौकरियों में बंटवारा किया। डॉक्टर की डिग्रियां चौराहों पर बिकती थी। जेबीटी की नौकरियां खुलेआम बिकती थी। बिना पीटीआई किए पीटीआई लगा दिए जाते थे। लेकिन आज केवल वही फैसले होंगे जो प्रदेश के हित में होंगे। टेबलेट वितरित करने को एक नए युग की शुरुआत बताते हुए मूलचंद शर्मा ने कहा कि हर गरीब का बच्चा कामयाब हो, इस दृष्टि से यह फैसला किया गया है और पूरे देश में सबसे पहले हमारी सरकार ने इतना बड़ा डिसीजन लिया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals of july month 2022: जुलाई के पहले पखवाड़े के ‘व्रत-त्यौहार’ आदि

Gupt Navratri 2022: कर्ज का भार कर रहा है परेशान तो 9 दिन करें ये उपाय

देश की समुद्री सुरक्षा से जुड़ी सभी एजेंसियों के बीच समन्वय आवश्यक : डोभाल

Gupt Navratri 2022 में व्रत रखकर पूजा करें या नहीं, जानिए क्या कहते धार्मिक शास्त्र?