भारत जोडो यात्रा पर मूलचंद शर्मा ने कसा तंज, राहुल गांधी को लेकर कहीं ये बात

punjabkesari.in Monday, Dec 19, 2022 - 06:34 PM (IST)

सोनीपत(सन्नी मलिक): हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को देश के हर एक मौसम का एहसास हो जाएगा तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा के साथ-साथ सभी कांग्रेसी नेता फिट रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ों यात्रा के दौरान ही बीजेपी ने गुजरात में सरकार बनाई गई है।

बता दें कि आज सोनीपत के लघु सचिवालय में जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने लोगों की 16 समस्याएं सुनी। जिनमें से 14 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि वह जिन समस्याओं को सुनकर वापस जा रहे हैं। आगामी मासिक बैठक में उन्हें दोबारा से जांचा जाएगा। अगर कोई शिकायत अधूरी रहती है तो उस विभाग पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मूलचंद शर्मा ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि गृह मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में हम लगातार नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं और नशा बेचने वालों की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चल रहा है। हरियाणा में अवैध कार्य करने वाले किसी भी शख्स को नहीं बख्शा जाएगा, वहीं उन्होंने यमुना नदी में चल रहे खनन पर बोलते हुए कहा कि अगर गांव वालों को ग्रामीण क्षेत्र से निकलने पर दिक्कत हो रही है तो उसका भी समाधान कर दिया जाएगा, लेकिन किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है। 

    (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static