9वीं कक्षा की छात्राओं से टीचर करता था छेड़छाड़, 2 दर्जन से ज्यादा छात्राओं ने दी शिकायत, केस दर्ज

punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 08:55 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सरकारी स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्राओं के साथ टीचर द्वारा छेड़छाड़ करने सहित अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। दो दर्जन से ज्यादा छात्राओं ने इसकी शिकायत जब स्कूल प्रिंसीपल से की तो प्रिंसीपल ने सिटी थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, सिटी थाने के अंतर्गत आने वाले सरकारी स्कूल की प्रिंसीपल ने शिकायत में बताया कि स्कूल के एक टीचर छात्राओं से न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं बल्कि उनके साथ बैड टच भी करते हैं। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और छात्राओं व उनके अभिभावकों से संपर्क किया गया। पुलिस की मानें तो किसी भी छात्रा द्वारा केस में लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं की। मामले में छात्राओं की चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से काउंसलिंग कराई जाएगी और न्यायिक अधिकारी के समक्ष उनके बयान दर्ज कराए जाएंगे। फिलमाल मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

 

आपको बता दें कि पिछले दिनों सरकारी स्कूल की दो दर्जन से ज्यादा 9वीं कक्षा की छात्राओं ने एक टीचर पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में उन्होंने स्कूल प्रिंसीपल को लिखित शिकायत भी दी थी। जिसके बाद प्रिंसीपल ने इसकी शिकायत पुलिस को देकर केस दर्ज कराया है ताकि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static