PG में रहने वाली युवती से सहेली के दोस्त ने किया रेप, केस दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 09:03 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): पीजी में रहने वाले 24 वर्षीय युवती एक युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक हिसार का रहने वाला बताया जा रहा है, जिसने युवती की सहेली के जरिए परिचय होने का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सदर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, 24 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली है और वर्तमान में गुरुग्राम के सेक्टर-33 स्थित एक पीजी में रहती है। आरोपी ने नाहरपुर रूपा गांव के पास पीड़िता को अपनी बातों में फंसाया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। घटना के बाद पीड़िता ने आपबीती पुलिस को सुनाई और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी प्रवीन युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static