क्लब के बाहर युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट
punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 08:04 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-66 में स्थित एक क्लब के बाहर युवती से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत पर सेक्टर-65 थाने में युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-66 की रहने वाली एक युवती ने बताया कि बीते बुधवार को वह सेक्टर-65 स्थित एलिट 66 क्लब के पास मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक ने उसे रोका और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती का आरोप है कि आरोपी ने न केवल उसके साथ छेड़छाड़ की, बल्कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी का हौसला इतना बुलंद था कि मारपीट के दौरान उसने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। वारदात के बाद आरोपी मौकेसे फरार हो गया। जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस क्लब के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान कर उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।