पानीपत में कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस, संख्या 1000 के पार

punjabkesari.in Tuesday, Sep 01, 2020 - 09:10 PM (IST)

डेस्क: हरियाणा में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप रुकने का नाम नहीं ले रहा। पिछले कुछ दिन से नए केसों में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। रोजाना एक हजार से ऊपर मामले मिल रहें, वहीं आज तो रिकॉर्ड ही टूट गया। प्रदेश में अब संक्रमितों की संख्या 66426 पहुंच गई है, जिसमें से एक्टिव केस 11885 है। 

PunjabKesari, haryana

अगर बात जिलों की करे तो एक्टिव केसों के मामले में पानीपत जिला नंबर वन पर है। यहां सबसे ज्यादा 1060 एक्टिव केस हैं। पानीपत में अभी तक कोरोना के कुल 3796 केस सामने आ चुके हैं। जिसमें से 2688 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। वहीं 48 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। जिली की अभी रिकवरी 70.81 है। जोकि राहत की बात है। आज पानीपत में जहां 161 नए केस मिले, वहीं इससे ज्यादा 184 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे।

पानीपत के बाद एक्टिव केसों के मामले में दूसरे नंबर पर दिल्ली से सटा जिला गुरुग्राम है। गुरुग्राम में अभी एक्टिव केस 1047 है। जबकि यहां कुल संक्रमितों की संख्या पानीपत से ज्यादा है। गुरुग्राम में कुल संक्रमित केसों की संख्या 12127 है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static