किसान आंदोलन में युवती से बलात्कार के मामले में 25 हजारी मोस्टवांटेड आरोपी अनूप चानौत गिरफ्तार

punjabkesari.in Sunday, Jun 26, 2022 - 11:35 AM (IST)

बहादुरगढ़ : टिकरी बॉर्डर पर चले किसान आंदोलन में शामिल होने आई युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में हिसार एस.टी.एफ. ने मुख्य आरोपी अनूप चानौत को गिरफ्तार कर लिया है।  आरोपी को जींद शहर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे शनिवार को उसे बहादुरगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी को अब न्यायालय में पेश किया जाएगा।बता दें 11 अप्रैल 2021 को पश्चिम बंगाल से युवती आरोपियों के साथ पश्चिम बंगाल से दिल्ली आई थी।  किसान आंदोलन में हिस्सा लेने के दौरान उसके साथ बलात्कार की घटना हुई थी। युवती की 30 अप्रैल को कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई थी। मौत के करीब 4 दिन पहले युवती को एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां बलात्कार की बात सामने आई थी। 

पुलिस ने इस संबंध में पीड़िता के पिता के बयान पर अनूप चानौत और अनिल मलिक समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस अनिल मलिक को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।  अनिल मलिक ने इस दौरान कुछ अहम खुलासे किए थे। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी अनूप चानौत फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन करने के साथ 25 हजार का ईनाम भी रखा गया था, मगर आरोपी उसी दिन से छिपता फिर रहा था।  एस.टी.एफ. हिसार ने आरोपी अनूप चानौत को जींद शहर से गिरफ्तार किया है इसके बाद उसे बहादुरगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया है।  अनूप हांसी के चानौत गांव के रहने वाला है। बताया गया है कि अनूप अपने रिश्तेदारों के माध्यम से एक कमरे में छिपकर रह रहा था। पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार करके बहादुरगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया। 

आरोपी पर था 25 हजार रुपए का ईनाम
चानौत गांव के रहने वाले अनूप पर 25 हजार रुपए का ईनाम रखा हुआ था। एस.टी.एफ. को गुप्ता सूचना मिली, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उसे बहादुगढ़ पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसके खिलाफ बहादुरगढ़ में मुकद्दमा नंबर 203/2021 दर्ज है। अनूप खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static