27 साल पूर्व हुए मर्डर का लिया बदला, युवक की गोलियां मारकर हत्या

punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2020 - 03:30 PM (IST)

रेवाड़ी : 27 वर्ष पूर्व हुए एक मर्डर का बदला लेते हुए बृहस्पतिवार की देर रात को एक युवक की गोलियों की बौछार कर हत्या कर दी गई। यह वारदात जिला के गांव मुंढनवास में हुई। हत्या से पूर्व बदमाशों ने पूरे गांव की लाइट काट दी थी। बदमाशों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। एस.पी. अभिषेक जोकवाल खुद मौके पर पहुंचे। शुक्रवार को शव का डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। 

जानकारी के अनुसार गांव मुंढनवास निवासी युवक भीम सिंह खाना खाने के बाद देर रात 9 बजे घर के बाहर टहल रहा था। इसी बीच कुछ बदमाश वहां आए और उस पर ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांववासियों ने बताया कि जिस समय वारदात को अंजाम दिया गया, उससे कुछ देर पहले ही उन्होंने पूरे गांव की लाइट काट दी थी। ताकि उनकी पहचान हो सके औऱ अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो सकें। 

सूत्रों के अनुसार 27 साल पहले मुंढनवास में एक व्यक्ति का मर्डर हुआ था। बताया जाता है कि मर्डर का आरोप मृतक के परिवार वालों ने अब इसी मर्डर की रंजिश की संभावना जताई है। उन्होंने गांव के ही दो भाइयों नेपाल व बिन्नी, राजबीर व सुनील पर हत्या का आरोप लगाया है। 27 साल पहले नेपाल व बिन्नी के पिता की हत्या कर दी गई थी। जिसका आरोप भीम सिंह पर लगा थी। कसौला थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर विभिन्न कोणों से मामले की जांच शुरु कर दी है। अभी तक फरार बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है। रात को ही हत्याकांड की सूचना मिलते ही जोरवाल भी मौके पर पहुंच गए थे।

कसौला थाना प्रभारी मदनलाल ने कहा कि 4 नामजद लोगों पर एफ.आई.आर. दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। आऱोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम कर दिया गया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static