करनाल: SYL नहर में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, एक पांव गायब...शरीर पर चोट के भी निशान

punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 09:38 AM (IST)

करनाल : एस.वाई.एल. नहर से महिला का शव बरामद किया गया है। महिला का क्षत-विक्षत शव जब बाहर निकाला तो हत्या की आशंका जताई गई। आसपास के लोगों की सूचना पर डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस सहित गोतोखोरों ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। शरीर पर चाकू से करीब 12 वार लगे होने की आशंका जताई जा रही है और एक पांव भी शरीर के साथ नहीं है। 

गोताखोरों के अनुसार भाखड़ा नहर नगल डैम पंजाब से आ रही है और महिला का पहनावा पंजाबी सिख जैसा लग रहा है तथा दोनों हाथों में कड़े भी हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मैडीकल कॉलेज की मोर्चरी हाऊस में भिजवा दिया। महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस अब आस-पास के थानों से लापता मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static