इस बार का बजट होगा विकासात्मक, मर्यादा में रहें इनेलो व कांग्रेस: नायब सैनी

punjabkesari.in Wednesday, Feb 28, 2018 - 01:14 PM (IST)

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): राज्य मंत्री नायब सैनी ने 5 मार्च को शुरू होने वाले हरियाणा विधानसभा सत्र में इनेलो व कांग्रेस को मर्यादा में रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही उन्होंने इनेलो अौर कांगेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है अौर ये सुर्खियों में रहने के लिए वाक आउट करने पर यकीन रखते हैं। 

सैनी ने कहा कि इस बार का बजट विकासात्मक है अौर जनता के हित में आएगा। हरियाणा के एक लाख युवाअों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बताएं कि उन्होंने रोजगार के लिए क्या किया है। इस बार विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है आने वाले चुनावों में इनका सूपड़ा साफ हो जाएगा। 

नायब सैनी ने कहा कि इनेलो अौर कांग्रेस एसवाईएल के मुद्दे को लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। जबकि इन्होंने अपने कार्यकाल में एसवाईएल के लिए क्या किया जनता सब जानती है। ये दोनों दल जब सत्ता से बाहर होते हैं तो इन्हें किसानों की याद आती है अौर सत्ता में आने के बाद सब भूल जाते हैं। वहीं , राज्य मंत्री ने नाबालिग बच्चियों के लिए बनाए कानून की सराहना की। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static