CM बनने के बाद पहली बार कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे नायब सैनी, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2024 - 02:38 PM (IST)

कुरुक्षेत्रः हरियाणा के मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सैनी कुछ देर ही में पहली बार धर्मनगर पहुंचेंगे। सेक्टर 3 स्थित आवास के बाहर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सीएम चंडीगढ़ से हेलीकॉप्टर के जरिए पहले पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां से सीधे सेक्टर 3 आएंगे। यहां गांव उमरी में पांच एकड़ में बनने वाले संत शिरोमणि गुरु रविदास स्मारक की सौगात देंगे। कार्यक्रम में मुख्यातिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कैबिनेट मंत्री डॉ. बनवारी लाल, विधायक सुभाष सुधा, विधायक ईश्वर सिंह भी मौजूद रहेंगे।
 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static