भाजपा के सीएम व मंत्री पढ़े घोषणा पत्र देंगे एक लाख का ईनाम: नवीन जयहिंद

punjabkesari.in Sunday, Nov 04, 2018 - 09:52 PM (IST)

गोहाना(सुनील जिंदल): आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा 2014 में भाजपा द्वारा घोषणा पत्र से किए गए जनता को वायदे, एक बार सीएम मनोहर लाल या कोई मंत्री पढ़ दे, तो उन्हें एक लाख रुपये का ईनाम दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने पिछले 4 साल में प्रदेश में काम नहीं कांड ही कांड किए हैं।

जयहिंद ने कांग्रेस, बीजेपी व इनेलो को सीबीआई संज्ञा देकर निशाने पर लिया। उन्होंने बताया कि सीबीआई का मतलब सी से कांग्रेस, बी से बीजेपी ,आई से इनेलो है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा व प्रतिपक्ष नेता अभय चौटाला सलाखों के पीछे जा सकते हैं। वहीं बीजेपी से कर्मचारी दुखी है और रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान ठेके पर लगे कर्मचारियों को हटाने का कौन सा औचित्य है, जिन्होंने मुसीबत में सरकार का साथ दिया।

जयहिंद ने कहा कि भाजपा की बी टीम इनेलो है और कांग्रेस चार जगह बंट चुकी है, तीनों पार्टी कांग्रेस, भाजपा व इनेलो एक साथ काम कर रही है। लेकिन इस बार प्रदेश की जनता इस सीबाीआई को झाड़ू मारकर साफ करने का काम करेगी।

जयहिंद ने दुष्यंत चौटाला को पार्टी से बाहर निकाले जाने पर कहा चौ. देवीलाल के परिवारिक वारिस तो ओमप्रकाश चौटाला व अभय चौटाला हो सकते हैं, लेकिन उनके वैचारिक नहीं हो सकते। जो लोग उनकी विचार धारा को आगे बढ़ाने का काम कर रहे थे, उन्हें पार्टी से बाहर निकालने का काम किया। आप पार्टी उनका(दुष्यंत चौटाला) स्वागत करती है और उन्हें गोद लेने को तैयार है। उन्होंने कहा कि गोहाना की ऐतिहासिक धरती से जो तमाशा तमाम देश ने 7 अक्टूबर को देखा, उससे इनेलो पूरी तरह टूट चुकी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static