नैक्टर कमर्शियल एस्टेट लि. कंपनी का डायरैक्टर गिरफ्तार, धोखाधड़ी से लोगों के पैसे हड़पता था आरोपी
punjabkesari.in Saturday, Feb 19, 2022 - 01:17 PM (IST)

भिवानी : पुलिस ने कम समय में पैसे दुगने करने व अधिक ब्याज देने का झांसा देकर धोखाधड़ी से लोगों के पैसे हड़पने वाली नैक्टर कमर्शियल एस्टेट लि. कंपनी के डायरैक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर अदालत में पेश किया जहां से अदालती कार्रवाई के बाद उसे जिला जेल भेज दिया।
शहर निवासी नरेन्द्र ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि पंजाब के अमृतसर निवासी रविंदर सिंह संधू की नैक्टर कमर्शियल एस्टेट लि. कंपनी ने शहर के टाउन प्लाजा में अपना कार्यालय खोल खोला था। कंपनी ने लोगों को कम समय में पैसे दुगने करने व जमा राशि पर अधिक ब्याज देने का झांसा देकर लोगों के खाते खोले। कुछ समय बाद कंपनी ने भिवानी स्थित अपना कार्यालय बंद कर दिया और लोगों की करोड़ों रुपए की जमा राशि लेकर चंपत हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर गहनता से छानबीन शुुरू कर दी।
सिविल लाइन थाना के सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार ने नैक्टर कमर्शियल एस्टेट लि. कंपनी के डायरैक्टर अदालत से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान पंजाब के गुरदासपुर जिले का निवासी खजान सिंह के रूप में हुई। पुलिस द्वारा मामले में संलिप्त 6 आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)