New Flyover in Haryana: प्रदेश के इस जिले में बनेगा नया फ्लाईओवर, 23 करोड़ रुपये आएगा खर्चा
punjabkesari.in Friday, Nov 07, 2025 - 03:02 PM (IST)
पानीपत : पानीपत शहर के लोगों के लिए खुशखबरी आई है। यहां जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए बड़ी राहत मिलने वाली है। प्रमोद विज के प्रयासों के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शहर में नए फ्लाईओवर के निर्माण की स्वीकृति दे दी है।
बताया जा रहा है कि यह फ्लाईओवर दिल्ली पैरलल नहर के पास, जाटल रोड-रिफाइनरी रोड क्रॉसिंग पर बनाया जाएगा। प्रमोद विज ने बताया कि इस फ्लाईओवर का निर्माण करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से होगा। हरियाणा राज्य सड़क विकास निगम ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है और निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। फ्लाईओवर बन जाने से न केवल ट्रैफिक सुगम होगा, बल्कि लोगों का समय भी बचेगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
हरियाणा में खोले जाएंगे 59 नए फायर स्टेशन, 200 करोड़ रुपए होंगे खर्च, इस जिले में बनेंगे सबसे ज्यादा