देश में प्याज के बवाल पर लगेगी रोक, नई किस्म की प्याज से होगा किसानों को फायदा

punjabkesari.in Friday, Jul 19, 2019 - 07:08 PM (IST)

करनाल (केसी आर्या): देश में प्याज की कीमतों को लेकर बवाल होता रहा है, परन्तु अब ऐसा नहीं होगा। करनाल के राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान विकास प्रतिष्ठान ने अपनी लम्बे समय की मेहनत के बाद प्याज की किस्म NHRDF रेड के बाद प्याज की नई किस्म 819 तैयार की है। इस किस्म की खासियत यह है कि इसका लाइट रेड रंग है और इसे रबी सीजन में लगाया जा सकता है।

अगर इसकी पैदावार की बात करें तो तीन से चार सौ क्विण्टल प्रति हेक्टेयर तक हो सकती है। किसान इसकी खेती करके अच्छी पैदावार करने के बाद उसे मंडी में अच्छे दाम पर बेच सकता है, जिससे किसान को अच्छा फायदा होगा। वहीं अनुसंधान के वैज्ञानिक अब ज्यादा से ज्यादा इस किस्म के बीज तैयार करने में जुट गए हैं। उनका कहना है कि आने वाले अगले साल तक किसानों को इसका बीज उपलब्ध करवाया जाएगा।

इस बारे में संस्थान के डायरेक्टर बीके दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि रबी के सीजन के दौरान किसान प्याज की इस किस्म को खेतों में लगा सकते हैं। इस किस्म की बिजाई नवम्बर महीने में की जा सकती है और जनवरी माह तक यह तैयार हो जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही पंजाब, हरियाणा, हिमाचल में इसके बीज किसानों को उपलब्ध करवाए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static